JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा कब होगी, आवेदन की लास्ट डेट क्या है? जानिए हर डिटेल

1 hour ago

नई दिल्ली (JEE Main 2026 Session 2 Exam Dates). आईआईटी या एनआईटी जैसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन 2026 परीक्षा पास करना जरूरी है. जेईई मेन जनवरी सत्र में पर्सेंटाइल कम रहने पर घबराने की जरूरत नहीं है. NTA स्कोर सुधारने और ‘बेस्ट ऑफ टू’ के जरिए टॉप रैंक हासिल करने का एक और शानदार मौका दे रही है. जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 1 फरवरी से खुल चुकी है और आप 25 फरवरी 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी. जेईई मेन परीक्षा सिर्फ एक टेस्ट नहीं, बल्कि लाखों छात्रों की मेहनत और उनके भविष्य का फैसला है. चाहे आप पहली बार फॉर्म भर रहे हों या जनवरी सत्र के बाद ‘कमबैक’ की तैयारी में हों, आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 को डायरी में नोट कर लें. जेईई मेन 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. जानिए जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2026 के लिए कहां और कैसे आवेदन करें.

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन 2026 शेड्यूल के अनुसार, दूसरे सत्र की परीक्षाएं 2 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी. जेईई मेन परीक्षा दो पालियों (शिफ्ट) में होगी. सबसे जरूरी बात- ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है. फीस जमा करने के लिए भी यही आखिरी मौका होगा. इसलिए लास्ट मोमेंट की हड़बड़ाहट से बचें.

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा कौन दे सकता है?

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले नीचे पात्रता चेक कर सकते हैं-

फ्रेशर्स और पुराने छात्र: जिन अभ्यर्थियों ने सत्र-1 परीक्षा दी थी, वे भी जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा दे सकते हैं और जिन्होंने पहला मौका छोड़ दिया था, वे भी. क्लास 12 अपीयरिंग: जो छात्र 2026 में बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं या 2024/2025 में पास कर चुके हैं, वे पूरी तरह योग्य हैं. विषय का कॉम्बिनेशन: फिजिक्स और मैथ के साथ केमिस्ट्री/बायोलॉजी/बायोटेक होना जरूरी है. उम्र सीमा: जेईई मेन देने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है.

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2026 के लिए नीचे लिखे स्टेप्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें. अगर पहले सत्र में परीक्षा दी थी तो पुरानी ID से ही काम चल जाएगा. नए छात्र नया रजिस्ट्रेशन करें. अपनी फोटो और साइन को सही साइज में अपलोड करें (स्कैन कॉपी तैयार रखें). नेट बैंकिंग या UPI से पेमेंट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट जरूर लें.

अगर आप दोनों सत्र की परीक्षा देते हैं तो जिस सत्र में आपकी रैंक अच्छी होगी, उसे ही फाइनल माना जाएगा. अप्रैल सत्र आपके लिए ‘सेफ्टी नेट’ की तरह है, जहां आप अपनी गलतियां सुधार सकते हैं.

जेईई मेन 2026 से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल-जवाब

अगर मैंने जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा दी थी तो क्या मुझे सत्र 2 के लिए फिर से नया रजिस्ट्रेशन करना होगा?

नहीं. अगर आपने जनवरी सत्र (सत्र 1) के लिए आवेदन किया था तो आपको नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है. आप अपने पुराने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके सीधे सत्र 2 के लिए फॉर्म भर सकते हैं और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं.

जेईई मेन सत्र 2 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) है. सर्वर की भीड़ से बचने के लिए समय से पहले फॉर्म भर लें.

अगर मैंने सत्र 1 नहीं दिया था तो क्या मैं केवल सत्र 2 की परीक्षा दे सकता हूं?

हां, बिल्कुल! आप सीधे सत्र 2 के लिए फ्रेश उम्मीदवार के रूप में आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको नया रजिस्ट्रेशन करना होगा.

’Best of Two’ नियम क्या है और यह कैसे काम करता है?

अगर कोई छात्र दोनों सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में शामिल होता है तो NTA दोनों में से जिस सत्र में छात्र का ‘NTA स्कोर/पर्सेंटाइल’ बेहतर होगा, उसे ही फाइनल मेरिट लिस्ट और रैंकिंग के लिए इस्तेमाल करेगा.

क्या सत्र 2 के आवेदन के दौरान मैं अपनी कैटेगरी (जैसे OBC-NCL/EWS) बदल सकता हूं?

हां. NTA आमतौर पर दूसरे सत्र के पंजीकरण के दौरान छात्रों को अपनी कैटेगरी अपडेट करने का मौका देता है, लेकिन इसके लिए आपके पास वैध सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.

Read Full Article at Source