JEE Main 2026 Result: आज नहीं आएगा जेईई मेन रिजल्ट, NTA ने बता दी नई डेट

1 hour ago

Last Updated:February 12, 2026, 07:55 IST

JEE Main 2026 Session 1 Result: जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट आज जारी नहीं होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन रिजल्ट की नई संभावित तारीख बता दी है. जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

आज नहीं आएगा जेईई मेन रिजल्ट, NTA ने बता दी नई डेटZoom

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है

नई दिल्ली (JEE Main 2026 Session 1 Result). जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2026 आज जारी नहीं करेगी. जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट अब 16 फरवरी 2026 तक घोषित किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है. जेईई मेन रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक करते रहें.

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जैसे आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए जेईई परीक्षा (जेईई मेन+जेईई एडवांस्ड) में सफल होना जरूरी है. जेईई मेन सत्र 1 रिजल्ट 2026 की घोषणा  jeemain.nta.nic.in पर की जाएगी. जेईई मेन सेशन 1 में परफॉर्मेंस के आधार पर सेशन 2 का रोडमैप तैयार कर सकते हैं. जो अभ्यर्थी अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अप्रैल में होने वाले दूसरे सत्र में सुधार का अवसर मिलेगा. रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की और टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी.

JEE Main 2026 Session 1 Result: जेईई मेन रिजल्ट कब आएगा?

एनटीए के शुरुआती कैलेंडर और ट्वीट्स के आधार पर जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक जारी होने की संभावना था. लेकिन कल देर रात एनटीए ने सोशल मीडिया पर ही जानकारी दी कि जेईई मेन सत्र 1 परिणाम 2026 अब 16 फरवरी 2026 तक घोषित किया जाएगा. इसका मतलब है कि जेईई मेन रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक किसी भी दिन जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपडेट्स चेक कर सकते हैं.

कैसा रहा इस बार जेईई परीक्षा का स्तर?

जेईई मेन सत्र-1 की परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी. छात्रों और विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026 में गणित का सेक्शन चुनौतीपूर्ण रहा, जबकि भौतिकी और रसायन विज्ञान ने अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत दी. जेईई मेन परीक्षा कई शिफ्ट में होती है. इसलिए NTA ‘नॉर्मलाइजेशन’ प्रक्रिया का इस्तेमाल करेगा. इससे जेईई की हर शिफ्ट के अभ्यर्थियों के बीच निष्पक्ष स्कोर का ड्रिस्ट्रिब्यूशन सुनिश्चित हो सकेगा.

फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ पर अपडेट

जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 घोषित होने से ठीक पहले या साथ में NTA फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा. इसके बाद ही स्कोरकार्ड तैयार किए जाते हैं. जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वॉलिफाइंग कट-ऑफ का स्टेटस सत्र-2 के परिणामों के बाद ही पूरी तरह साफ होगा. लेकिन सत्र-1 के स्कोर से अभ्यर्थियों को अपनी संभावित ऑल इंडिया रैंक (AIR) का अंदाजा लग जाएगा. जेईई एडवांस परीक्षा देने के लिए जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करना जरूरी है.

नोट – जेईई मेन के दोनों सत्रों में से जिसमें बेहतर स्कोर होगा, उसे ही अंतिम रैंकिंग के लिए माना जाएगा.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

February 12, 2026, 07:55 IST

Read Full Article at Source