India AI Impact Summit 2026 live: शाम 7 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे PM मोदी, वैश्विक नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

1 hour ago

India AI Impact Summit 2026 live:  इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का बुधवार को तीसरा दिन है. इस बीच इस सम्मेलन में शामिल होने आए कई देशों के शासनाध्यक्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे. यह शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा एआई सम्मेलन है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चल रहा है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथियों में शामिल हैं.

India AI Impact Summit 2026

आज शाम 7 बजे भारत मंडपम जाएंगे पीएम मोदी, कल का भी देखें शेड्यूल

भारत मंडपम में हो रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 18 फरवरी यानी कि शाम करीब 7 बजे समिट में भाग लेने आए विभिन्न देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे. कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

वहीं, अगले दिन गुरुवार को पीएम मोदी का कार्यक्रम

सुबह 9:40 बजे उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया भर के कई बड़े उद्योग जगत के नेता भी संबोधित करेंगे. सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री अन्य नेताओं के साथ इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे, जहां अलग-अलग देशों के पवेलियन देखे जाएंगे. दोपहर करीब 12 बजे से लीडर्स प्लेनरी आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न देशों के प्रमुख, मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसमें AI से जुड़ी नीतियों, ढांचे और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

इसके बाद शाम 5:30 बजे से प्रधानमंत्री CEO राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे. इसमें दुनिया की बड़ी टेक और इंडस्ट्री कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सरकार के साथ निवेश, रिसर्च सहयोग, सप्लाई चेन और AI के उपयोग पर चर्चा करेंगे.

नेक्स्ट जेन के छात्रों को एक्सपो में देखकर खुशी हुई- रुद्र चौधरी

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट रुद्र चौधरी ने कहा कि भारत AI इंपैक्ट समिट में दिल्ली में नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, शोधकर्ताओं और छात्रों के बीच AI पर गहन चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि समिट का सबसे बड़ा आकर्षण बसों से आए स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र थे, जो एक्सपो में घूमकर सवाल पूछ रहे थे. उन्होंने इसे तकनीक और आम लोगों के बीच पुल बनाने की शुरुआत बताया, क्योंकि एआई का विकास बहुत तेजी से हो रहा है लेकिन इसका इस्तेमाल और समझ अभी पीछे है. समिट में मशीन लर्निंग, हेल्थकेयर, कृषि, शिक्षा और शहरी शासन में एआई के उपयोग पर प्रदर्शनियां लगीं, साथ ही नैतिकता, डेटा गवर्नेंस और ऑटोमेशन के सामाजिक प्रभावों पर पैनल चर्चाएं हुईं. चौधरी ने नवाचार और नियमन के बीच संतुलन पर जोर दिया, कहा कि भारत सरकार अभी प्रो-इनोवेशन है लेकिन समय के साथ रेगुलेशन आएगा. इसे समझदारी से लागू करना होगा, ताकि विकास रुके नहीं और जोखिम भी कम हो. यह समिट भारत की AI महत्वाकांक्षा और जन-समझ के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

स्पेन के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी

मैं दिल्ली में स्पेन के प्रधानमंत्री @sanchezcastejon के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहा हूं. हमने रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों-से-लोगों के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की. हमने 2026 को भारत-स्पेन वर्ष ऑफ कल्चर, टूरिज्म एंड AI घोषित करने का फैसला किया है. हम जल्द ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहे हैं. स्पेन की कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल ने भी शिक्षा क्षेत्र में हमारे सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत का दौरा किया है.

AI समिट में गांव वाली फीलिंग! पंचायती राज मंत्रालय का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

AI समिट के हॉल नंबर 5 में पंचायती राज मंत्रालय का स्टॉल लोगों को खास तौर पर अपनी ओर खींच रहा है. यहां आने वाले विजिटर्स को ऐसा लग रहा है- जैसे वे किसी गांव के माहौल में पहुंच गए हों. दरअसल, इस स्टॉल में दिखाया जा रहा है कि किस तरह AI की मदद से गांवों में कामकाज तेज और आसान बनाया जा सकता है. ग्राम पंचायत के काम जैसे रिकॉर्ड मैनेजमेंट, योजनाओं की निगरानी और सेवाओं की डिलीवरी एआई के जरिए ज्यादा तेजी से करने के तरीके यहां प्रदर्शित किए गए हैं. मंत्रालय ने पूरे सेटअप को ग्रामीण परिवेश जैसा बनाया है, ताकि देखने वालों को असली गांव जैसा अनुभव मिले. यही वजह है कि समिट में शामिल ज्यादातर लोग इस स्टॉल पर जरूर जा रहे हैं, क्योंकि यह उन्हें अपने गांव की याद दिला रहा है.

स्पेन के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ पीएम मोदी की मुलाकात शुरू हो गई है. दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की मुलाकात हो रही है. आज पीएम मोदी सात देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी का व्यस्त कार्यक्रम सुबह से शुरू होने वाला है. सुबह 11:00 बजे उन्हें स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात करनी है. इसके बाद 11:40 बजे फिनलैंड के प्रधानमंत्री एंटी पेटेरी ओर्पो , दोपहर 12:20 बजे सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, दोपहर 1:00 बजे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक, दोपहर 2:45 बजे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, दोपहर 3:25 बजे भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और शाम 4:40 बजे कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्ज़हास बेक्टेनोव के साथ वार्ता होगी.

ये मुलाकातें एआई इम्पैक्ट समिट के समानांतर चल रही हैं, जहां वैश्विक एआई गवर्नेंस, नवाचार, सहयोग और जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा हो रही है. सम्मेलन में फ्रांस, ब्राजील, स्पेन, स्विट्जरलैंड सहित 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष/प्रधानमंत्री शामिल हैं. मैक्रों की यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन से जुड़ी है.

स्वदेशी एआई मॉडल पर जोर

इस बीच, भारत सरकार ने स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने पर जोर दिया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि सरकार भारतीय डेटा पर आधारित एआई प्रणालियों में निवेश कर रही है ताकि पूर्वाग्रह की चिंताओं को दूर किया जा सके. कृष्णन ने कहा, “स्वायत्तता बहुत महत्वपूर्ण है. भारत को ऐसे एआई मॉडल चाहिए जिनका नियंत्रण पूरी तरह हमारे पास हो, किसी अन्य देश के पास ‘किल स्विच’ न हो.” उन्होंने बताया कि शुरुआत में बहस थी कि विदेशी ओपन-सोर्स मॉडल इस्तेमाल किए जाएं या अपना मॉडल बनाया जाए, क्योंकि अपना मॉडल बनाना महंगा और समय लेने वाला था.

Read Full Article at Source