Happy Hanuman Janmotsav 2026 Wishes, Images, Status: इन फोटोज और मैसेज संग भेजें हनुमान जन्‍मोत्‍सव की हार्दिक शुभकामनाएं

2 hours ago
 इन फोटोज और मैसेज संग भेजें हनुमान जन्‍मोत्‍सव की हार्दिक शुभकामनाएं Happy Hanuman Jayanti & Janmotsav 2026 Wishes, Images, Status, Quotes, Messages in Hindi: संतजनों द्वारा कहा जाता है कि जिन पर बजरंगबली की कृपा होती है, बड़े से बड़ा संकट उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता। तभी तो जहां भगवान राम (Lord Rama) का नाम आता है, तो वहां Hanuman Ji का नाम भी आता है। हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा को बजरंगबली का जन्‍मदिन मनाया जाता है। इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। यह पर्व ऐसे मनाएं कि आज का दिन बन जाए भक्तिमय।

नई दिल्‍ली (इंटरनेट डेस्‍क)। Happy Hanuman Janmotsav 2026 Wishes, Images, Status, Quotes, Messages: हनुमान जयंती का पर्व भारत में पूरे उत्‍साह के साथ मनाया जाता है। बजरंगबली के जन्‍मदिवस के तौर पर वर्ष में कई दिन सेलीब्रेट किए जाते हैं, लेकिन उनमें से चैत्र माह की पूर्णिमा का विशेष महत्‍व है। पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के बाद अमृत को असुरों से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया। यह बात तो हम में से शायद सभी को मालूम है कि हनुमान जी को रुद्र यानि शिव जी का अवतार माना जाता है। इस संबंध में एक पौराणिक कथा है कहती है कि समुद्र मंथन के समय अमृत को असुरों से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। उनके अद्भुत रूप को देखकर तमाम देवताओं समेत भगवान शिव भी मोहित हो गए थे। तब शिवजी के वीर्य रूपी अंश को पवनदेव ने वानर राज केसरी की पत्‍नी अंजना के गर्भ में प्रवेश करा दिया था। जिसके फलस्‍वरूप हनुमान जी ने माता अंजना के गर्भ से वानर के रूप में जन्‍म लिया। तभी से हनुमान जी को भगवान रुद्र का अवतार कहा जाता है। इस बार हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार को मनायी जा रही है। ऐसे में सभी अपनों को भेजें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं...

Happy Hanuman Jayanti 2026 Wishes, Images, Status, Quotes, Messages: यहां से चुनें अपनी पसंद के शुभकामना संदेश, तस्‍वीरें और शेयर करें सभी के साथ...

1: हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर आप पर बरसे
बजरंगबली की कृपा, हैप्‍पी हनुमान जयंती 2026

2: अर्ज मेरी सुनो अंजनी के लाल
काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
तुम हो मारुती-नन्दन, दुःख-भंजन
करूं मैं आपको दिन रात वन्दन...
हनुमान जन्मोत्सव की बधाई

Happy Hanuman Janmotsav 2026 Wishes, Images, Status,

3: जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
जय कपीस तिहूं लोक उजागर,
राम दूर अतुलित बल धामा
अंजनिपुत्र पवन सुत नाम...
Happy Hanuman Jayanti 2026

4: करो कृपा मुझ पर हे हनुमान
जीवन-भर मैं करूं प्रणाम,
जग में सब तेरे ही गुण गाते
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते...
हैप्‍पी हनुमान जयंती

5: जिनको श्रीराम का वरदान है
गदा जिनकी शान है,
बजरंगी जिनकी पहचान है
संकट मोचन वो हनुमान हैं...
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं...

6: बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है
दर पर तेरे आते ही दूर अभिमान होता है,
राम जी के चरणों में ध्यान होता है
इनके दर्शन से बिगड़ा हर काम पूरा होता है...
हनुमान जन्मोत्सव की पावन शुभकामनाएं...

7: जिनके मन में हैं श्रीराम
जिनके तन में हैं श्री राम,
जग में हैं सबसे वो बलवान
ऐसे प्यारे मेरे हनुमान...
जय श्रीराम… जय हनुमान
हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई

8: भीड़ पड़ी तेरे भक्तों पर बजरंगी
सुन लो अर्ज अब तो दाता मेरी,
हे महावीर अब तो दर्शन दे दो
पूरी कर दो तुम कामना मेरी...
हैप्पी हनुमान जयंती 2026

9: जिनके सीने में श्री राम हैं
जिनके चरणों में प्रभु का धाम है,
जिनके लिए सब कुछ दान है
अंजनी पुत्र वो हनुमान हैं
हनुमान जयंती की बधाईयां...

Read Full Article at Source