Last Updated:February 23, 2026, 06:03 IST
Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर तीखा हमला बोलते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. न्यूज18 एजेंडा असम के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सरमा ने गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन का जिक्र किया और कहा कि उनकी लड़ाई गौरव गोगोई से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से है. उन्होंने गोगोई की पत्नी को पाकिस्तानी एजेंट बताते हुए कहा कि ऐसे एजेंट भारत में नहीं चाहिए.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर बड़ा हमला बोला है. हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. न्यूज18F इंडिया के एजेंडा असम कार्यक्रम में दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी लड़ाई गौरव गोगोई से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से है. उन्होंने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को पाकिस्तानी एजेंट बताते हुए कहा कि ऐसे एजेंट भारत में नहीं चाहिए. उन्होंने चुनौती दी कि अगर उनके आरोप गलत हैं, तो गौरव गोगोई उन पर मुकदमा करें.
न्यूज18 इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हिमंत बिस्व सरमा ने अलग-अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. उन्होंने गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान कनेक्शन का जिक्र कर कहा, ‘गौरव गोगोई से नहीं, पाकिस्तान से लड़ाई है. पाकिस्तानी एजेंट भारत में नहीं चाहिए. मैं गौरव गोगोई की पत्नी को पाक एजेंट कहता हूं. अगर किसी को यह गलत लगे तो वह मुझ पर केस कर सकता है. अगर मेरे पास कुछ गैरकानूनी है तो वह भी ले लो. वह कोर्ट नहीं जाएंगे क्योंकि वह खुद गलत हैं. अगर उन्होंने झूठा आरोप लगाया है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए
कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा
हिमंता बिस्वा सरमा ने जोर देकर कहा कि अगर वह कांग्रेस में बने रहते और ‘जी-हुजूरी’ करते, तो शायद मुख्यमंत्री बन जाते, लेकिन उनके लिए आत्मसम्मान और असम की जनता का हित सबसे ऊपर है. उन्होंने असम में घुसपैठियों के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य की डेमोग्राफी को बदलने की कोई साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरमा ने कहा कि केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन सरकार’ ने ही असम का उद्धार किया है, जिससे विकास की रफ्तार तेज हुई और घुसपैठ पर लगाम लगी.
राहुल की टीशर्ट पर तंज
हिमंत सरमा ने कांग्रेस के शासन की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में कोई इंजन नहीं था. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के समय विकास कार्य नहीं होते थे. कांग्रेस के समय तुलना के लिए कुछ नहीं था. मोदी सरकार के 11 साल में काम नजर आ रहा है.’ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उन्हें ‘असामान्य’ बताया. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘राहुल गांधी असामान्य हैं. चैट जीपीटी भी राहुल को असामान्य बता देगा. इतनी ठंड में हाफ टी-शर्ट कैसे पहन सकता है? ठंड में हाफ टी-शर्ट नॉर्मल व्यवहार नहीं है. साधु-संतों के कम कपड़े समझ में आते हैं, लेकिन राहुल असामान्य हरकतें करते हैं.’
घुसपैठियों पर क्या बोले हिमंत
वहीं, घुसपैठियों के मुद्दे पर असम के सीएम हिमंत ने और सख्ती दिखाई. उन्होंने कहा, ‘घुसपैठियों को बांग्लादेश भेजना जरूरी है. घुसपैठियों ने असम की जमीन पर कब्जा किया है. असम समझौते के बाद घुसपैठिए बढ़ गए. वो फैसला करें कि जमीन पर कब्जा नहीं करेंगे. वो फैसला करें कि 11 बच्चे नहीं करेंगे. हिंदू के 3 बच्चे, घुसपैठियों के 11 बच्चे? असम की अस्मिता की रक्षा करनी होगी. मैं सेक्युलर लोगों से नहीं डरता हूं.’ उन्होंने स्पष्ट किया कि असम की अस्मिता और जनता की सुरक्षा उनके लिए प्राथमिकता है, और वे किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे.
हिमंत बिस्व सरमा के इंटरव्यू की खास बातें
कांग्रेस के सरकार में इंजन नहीं था. कांग्रेस के समय विकास कार्य नहीं होते थे. कांग्रेस के समय तुलना के लिए कुछ नहीं था. मोदी सरकार के 11 साल में काम नजर आ रहा. राहुल गांधी Abnormal हैं. चैट GPT भी राहुल को असामान्य बता देगा. इतनी ठंड में हाफ टीशर्ट कैसे पहन सकता है. ठंड में हाफ टीशर्ट नॉर्मल व्यवहार नहीं. साधु संतों के कम कपड़े समझ में आते हैं, राहुल असामान्य हरकतें करते हैं. घुसपैठियों को बांग्लादेश भेजना जरूरी है. घुसपैठियों ने असम की जमीन पर कब्जा किया. असम समझौते के बाद घुसपैठिये बढ़ गए. वो फैसला करें कि जमीन कब्जा नहीं करेंगे, वो फैसला करें कि 11 बच्चे नहीं करेंगे. हिंदू के 3 बच्चे, घुसपैठियों के 11 बच्चे? असम की अस्मिता की रक्षा करनी होगी. मैं सेक्युलर लोगों से नहीं डरता हूं. गौरव गौरव गोगोई से नहीं पाकिस्तान से लड़ाई है हमारी. पाकिस्तानी एजेंट भारत में नहीं चाहिए. गोगोई की पत्नी को पाक एजेंट कहता हूं. अगर किसी को यह गलत लगे तो वह मुझ पर केस कर सकता है. अगर मेरे पास कुछ गैरकानूनी है तो वह भी ले लो. वह कोर्ट नहीं जाएंगे क्योंकि वह खुद गलत हैं. अगर उन्होंने झूठा आरोप लगाया है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिएAbout the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें
First Published :
February 23, 2026, 06:03 IST

2 hours ago
