Epstein Files: ट्रंप से मस्क और... तक, एपस्टीन के 'हमाम में सब नंगे हैं', लिस्ट में जुड़े नए ताकतवर लोगों का नाम जानकर लगेगा झटका

1 hour ago

Jeffrey Epstein Files Release: जेफ्री एपस्टीन, एक ऐसा नाम जिसकी मौत के सालों बाद भी उसके दस्तावेज जैसे डायरियां और हार्डडिस्क में मौजूद कंटेट ने अमेरिका से लेकर दुनियाभर के दिग्गजों का जीना दुश्वार कर रखा है. न्यूयॉर्क में 10 अगस्त, 2019 को 66 साल की उम्र में गुमनामी में मरे एपस्टीन की आत्मा मानो अबतक भटक रही है. 'हुई मुद्ददत की एपस्टीन मर गया पर याद आता है...' की तर्ज पर वो तमाम हस्तियां ये सोचती होंगी कि कैसे एक शख्स ने उनके कर्मों का हिसाब-किताब अपने रेकॉर्ड में रखते हुए न सिर्फ उनका कैरेक्टर एसेसिनेशन किया, बल्कि उनके उजले चरित्र को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए उनकी शराफत की धज्जियां उड़ा दी.

नई रिलीज में किसके किसके नाम?

एपस्टीन फाइल्स ने तमाम ताकतवर हस्तियों की नींदे उडा दी हैं. उसके लाखों दस्तावेजों की नई और अंतिम सूची जारी हो चुकी है. बहुत से लोगों को ये उम्मीद है कि इसके बाद कोई नई लिस्ट नहीं आएगी. हालिया रिलीज में भी कई बड़े बड़े नाम सामने आए हैं. जिसने पूरी दुनिया को हैरान और परेशान कर दिया है. एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत हुए खुलासे में 3 मिलियन यानी 30 लाख से ज्यादा पन्नों के लिखित रिकॉर्ड, 2000 से ज्यादा वीडियो और करीब दो लाख स्टिल पिक्चर्स यानी तस्वीरें शामिल हैं. एक एपस्टीन ने कैसे शरीफों को अपने जाल में फंसा रखा था. उसके इतने लंबे नेटवर्क और उसने इन हस्तियों को कैसे हैंडल किया, इसकी ग्लोबल जांच फिर से शुरू हो गई है.

पापा ही नहीं बेटी भी क्या करने गईं थीं मेयर की मंमी

हाई-प्रोफाइल नामों के बारे में आपको बताएं तो सबसे खास बात यह भी है कि इन दस्तावेजों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही नहीं बल्कि उनकी बेटी इवांका ट्रंप का नाम भी है. वहीं मेयर ममदानी की मां की तस्वीर भी फाइल्स में दिखी.

Add Zee News as a Preferred Source

डोनाल्ड ट्रंप: वीडियो में बात करते दिख रहे हैं, हालांकि अधिकारियों ने उन्हें जांच से बचाने से इनकार किया है.

इवांका ट्रंप: एक ईमेल के सब्जेट में लिखा है, ‘जैरेड कुशरर, इवांका ट्रंप विकी वार्ड की बुक के लिए तैयार हो रही हैं.’

प्रिंस एंड्रयू: एपस्टीन के हाउस अरेस्ट के बाद वो कैसे उनके टच में था, इससे लगातार संपर्क पर सवाल उठते हैं.

एलन मस्क: टेस्ला के मस्क बिजनेस के सिलसिसे में बतियाते दिखे. हालांकि उन्होंने एपस्टीन की प्रॉपर्टी और पार्टियों  में जाने से इनकार किया.

बिल गेट्स: डॉक्यूमेंट्स में बिना वेरिफिकेशन वाले दावे और हेल्थ से जुड़े रेफरेंस हैं; ये जांच से जुड़े सुराग दिखाते हैं, साबित तथ्य नहीं.

रिचर्ड ब्रैनसन: एपस्टीन की पब्लिक इमेज सही करने के लिए लॉबिंग करते हुए कुछ लेन-देन में दिखाई दिए.

फाइलों में ब्रिटेन के पूर्व एम्बेसडर पीटर मैंडेलसन, एकेडेमिक्स, वुडी एलन और डायना रॉस जैसे एंटरटेनर और सारा फर्ग्यूसन और केविन स्पेसी जैसी सेलिब्रेटीज का रेफरेंस स्पष्ट देखने को मिला है. 

रिपोर्टस के मुताबिक दस्तावेजों में शामिल 21 अक्टूबर 2009 का एक ईमेल खास तौर से सुर्खियों में है. ये ईमेल किसी पेगी सीगल ने जेफरी एपस्टीन को भेजा था. जिसमें बताया गया है कि मीरा नायर की फिल्म 'अमेलिया' की रिलीज के बाद एक आफ्टरपार्टी का आयोजन गिलेन मैक्सवेल के टाउनहाउस पर किया गया था. ईमेल में सीगल ने लिखा- 'अभी-अभी गिलेन के टाउनहाउस से निकली हूं... फिल्म की आफ्टरपार्टी थी. वहां बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस भी मौजूद थे. वहां डॉयरेक्टर मीरा नायर भी थीं.' ईमेल में यह भी जिक्र किया गया कि फिल्म को लेकर मेहमानों की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक नहीं थी, हालांकि महिलाओं को यह फिल्म काफी पसंद आई थी.

कई नए रेफरेंस किसी कानूनी जांच के नतीजों के बजाय किसी जांच के नोट्स, ईमेल और सुराग का हिस्सा हैं. मिसाल के लिए, कुछ कंटेंट और फोटोज बिल गेट्स को ट्रैवल प्लान या प्राइवेट गैदरिंग से जोड़ती हैं. डॉक्यूमेंट्स में दोनों पर क्राइम का आरोप नहीं लगा है. लीगल एक्सपर्ट्स इस बात पर जोर देते हैं कि फाइल्स का ज्यादातर मटीरियल कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से या कथित किस्से-कहानियों पर आधारित है, जिसे गहराई और बड़े ध्यान से समझने की जरूरत है.

इसे लेकर अमेरिका के न्याय विभाग ने सफाई दी है कि चीजें पब्लिक डोमेन में हैं. उन्होंने किसी का भी नाम छिपाया या बताया नहीं है.

एपस्टीन का जिन्न!

ऐसे समय जब ये फोटो और वीडियोज पब्लिक डोमेन में हैं, तो तमाम रिसर्चर, बैरिस्टर और पत्रकार एपस्टीन की फाइलों का विश्लेषण कर रहे हैं. उनका मानना है कि पड़ताल से उन्हें कुछ और चौंकाने वाली बातें पता चल सकती हैं. इस बीच अमेरिका समेत कई देशों में इसके संभावित कानूनी या राजनीतिक प्रभावों से जुड़ी चर्चा जारी है.

Read Full Article at Source