Epstein files: जिन नामों से कांपती थी दुनिया, वही अब एपस्टीन फाइल्स में हुए बेनकाब! एलन मस्क से प्रिंस एंड्रयू तक कौन-कौन शामिल?

2 hours ago

जेफरी एपस्टीन वो फाइनेंशियर जो सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में फंसा था और 2019 में जेल में खुदकुशी कर ली, उसकी फाइल्स पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखी है. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को हजारों दस्तावेज जारी किए, और इनमें दुनिया के कई पावरफुल मर्दों के नाम हैं जिनके बाद पूरी दुनिया में हंगामा मचा है. टेक की दुनिया से एलन मस्क, ब्रिटिश रॉयल्टी से पूर्व प्रिंस एंड्रू, वॉल स्ट्रीट के बॉस से लेकर राजनीति के खिलाड़ी तक कई ताकतवर लोगों का नाम इस फाइल्स में है. लेकिन इन सभी पर कोई चार्ज नहीं है, लेकिन हंगामा मचा हुआ है. आइए जानते हैं इन फाइल्स में किन-किन ताकतवर लोगों के नाम हैं, जिसमें सबसे चर्चा में कौन है.

पूर्व प्रिंस एंड्रू: रॉयल फैमिली पर पुराना दाग फिर ताजा!
ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रू (अब एंड्रू माउंटबेटन-विंडसर) का नाम इस फाइल्स में सबसे ज्यादा आया है. कई सौ बार. वर्जीनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 17 साल की उम्र में उन्हें एपस्टीन ने ट्रैफिक किया और एंड्रू के साथ जबरदस्ती कराई. एंड्रू ने हमेशा इनकार किया और केस सेटल हो गया. फाइल्स में बकिंघम पैलेस डिनर इनवाइट, रूसी महिला से मिलवाने का ऑफर और कुछ फोटोज हैं जहां एंड्रू एक महिला पर घुटनों के बल दिख रहे हैं. किंग चार्ल्स ने उनके रॉयल टाइटल छीन लिए थे. अब ये पुराना घाव फिर खुल गया है.

2. एलन मस्क: आइलैंड विजिट की प्लानिंग, लेकिन मना किया!
टेस्ला और एक्स के बॉस एलन मस्क के 2012-2013 के ईमेल सामने आए, जहां एपस्टीन के कैरेबियन आइलैंड जाने की बात हुई. मस्क ने कहा कि उन्होंने बार-बार इनकार किया – "Epstein tried to get me to go to his island and I REFUSED" (2025 में X पर पोस्ट). फाइल्स में हेलिकॉप्टर, पार्टी प्लान आदि की बात है, लेकिन मस्क का कहना है कि वो कभी नहीं गए. टेक वर्ल्ड में इस खबर ने हलचल मचा दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

3. स्टीव टिश: 'यूक्रेनियन गर्ल' ईमेल और 400+ मेंशन!
न्यूयॉर्क जायंट्स के को-ओनर स्टीव टिश का नाम 400 से ज्यादा बार. एपस्टीन ने कई महिलाओं से कनेक्ट करने का ऑफर दिया. एक ईमेल में 'यूक्रेनियन गर्ल' सब्जेक्ट था. टिश ने कबूला कि एपस्टीन से ईमेल हुए थे, लेकिन आइलैंड नहीं गए. कहा – "he was a terrible person and someone I deeply regret associating with." ऑस्कर विनर की इमेज पर असर!

4. हॉवर्ड लुटनिक: फैमिली के साथ आइलैंड विजिट, पुराने बयान से उलट!
ट्रंप के कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक 2012 में यॉट से बच्चों के साथ एपस्टीन के आइलैंड गए. पहले उन्होंने कहा था कि रिश्ते खत्म कर दिए. लेकिन फाइल्स कुछ और कहानी बता रही हैं. डिपार्टमेंट ने कहा – "limited interactions" पत्नी के साथ. अब सवाल उठ रहे हैं.

5. सर्जे ब्रिन: गिस्लेन मैक्सवेल के साथ डिनर प्लान
गूगल को-फाउंडर सर्जे ब्रिन को 2003 में गिस्लेन मैक्सवेल ने फिल्म स्क्रीनिंग और डिनर के लिए इनवाइट किया. एरिक श्मिट को भी साथ बुलाने की बात. गूगल ने कोई कमेंट नहीं किया. टेक लीडर्स की एपस्टीन से नजदीकी दिख रही है.

6. स्टीव बैन्नन: सैकड़ों टेक्स्ट्स और डॉक्यूमेंट्री प्लान
ट्रंप के पूर्व एडवाइजर स्टीव बैन्नन ने एपस्टीन से राजनीति, ट्रैवल और एक डॉक्यूमेंट्री पर बात की, जो एपस्टीन की इमेज सुधारने वाली थी. रोम से प्लेन मांगा. बैन्नन ने कमेंट नहीं किया.

7. रिचर्ड ब्रैनसन: 'हरेम' कमेंट वाला ईमेल
वर्जिन ग्रुप के फाउंडर ने एपस्टीन को अपने आइलैंड पर इनवाइट किया – "As long as you bring your harem!" फिलैंथ्रॉपी पर बात हुई. बाद में रिश्ते खत्म किए, लेकिन ईमेल अब सुर्खियां बटोर रहे हैं.

8. मिरोस्लाव लाजकाक: फाइल्स आने पर इस्तीफा
स्लोवाकिया के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ने इस्तीफा दे दिया. डिप्लोमैटिक ड्यूटीज में एपस्टीन से मिले थे, कोई गलत काम नहीं.

Read Full Article at Source