Private equity founder Jeffrey Leeds divorce: यौन शोषण के दोषी और संगठित सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी जेफरी एपस्टीन का जिन्न बोतल से बाहर आने के बाद, अंदर जाने का नाम नहीं ले रहा. गुमनामी में बदनाम मौत मिलने के सालों बाद उसके कारनामों का लेखा जोखा ('एपस्टीन फाइल्स'- ईमेल, ऑडियो-वीडियो, तस्वीरों समेत कई अन्य दस्तावेज) तमाम सेलिब्रेटीज की दिल की धुकधुकी बढ़ा रहा है. जिसका नाम दिख रहा है, वो सफाई देते घूम रहा है कि मेरा जेफरी एपस्टीन के किसी भी गलत काम से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा है. एपस्टीन फाइल्स की पड़ताल के दौरान एक दिग्गज कारोबारी लीड्स, उसकी पत्नी एलिजाबेथ और उसके कथित प्रेमी के रिश्तों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
दिग्गजों के बाद एपस्टीन के परिचित कारोबारी की कहानी का खुलासा
NY पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एपस्टीन फाइल्स में दलाईलामा से लेकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मंमी मीरा नायर, एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप, बिल गेट्स, स्टीफन हॉकिंग जैसे बड़े नामों के बाद अब एपस्टीन के करीबी और वाल स्ट्रीट के महारथी प्राइवेट इक्विटी फाउंडर जेफरी लीड्स और उनकी पत्नी एलिजाबेथ लीड्स की तनावपूर्ण वैवाहिक जिंदगी की कहानी सुर्खियों में आ गई है.
26 साल छोटी पत्नी पर रंगरलियां मनाने और दौलत उड़ाने का आरोप
69 साल के जेफरी लीड्स, अपनी करीब 26 साल छोटी पत्नी के साथ 100 मिलियन डॉलर यानी 9 अरब रुपये के तलाक केस में उलझे हैं, उन्होंने पत्नी एलिजाबेथ पर गुप्त प्रेमी से अवैध संबंध रखने के साथ उसके ऊपर उनकी दौलत पानी की तरह बहाने का आरोप लगाया था. जेफ्री लीड्स ने कहा, उनकी पत्नी का अल्बर्टो एलेजांद्रो के साथ अफेयर था, जिससे वो कथित तौर पर प्रेग्नेंट हुई. लीड्स ने यह दावा भी किया कि पत्नी एलिजाबेथ का गहरा अफेयर था.
ईमेल में क्या लिखा?
इसका खुलासा एक ईमेल फाइलिंग में हुआ. जिसमें उसे स्टूपिड लूजर और धोखेबाज बताया गया. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उन्होंने ताविल के बिजनेस वेंचर्स और पर्सनल लग्जरी पर शादी के पैसे लुटाए. लीड्स ने फरवरी 2025 में एलिजाबेथ के नाम भेजे एक ईमेल में लिखा- 'जिस दिन मैं बाहर गया, तुम चुपके से उस बेवकूफ लूजर के पास रंगरलियां मनाने गई थीं. मुझे सब पता है.'
यह ईमेल पाम बीच काउंटी के डिवोर्स डॉक्यूमेंट्स में शामिल है.
पत्नी का पलटवार
इससे इतर लीड्स की पत्नी एलिजाबेथ ने कारोबारी पति पर पैसों के दम पर परेशान करने, पीछा करने के लिए जासूसों की फौज खड़ी करने और उसके दोस्तों को परेशान करने का आरोप लगाया है. एलिजाबेथ ने कहा, 'मेरे साथ बहुत बुरा बरताव हुआ. वो मेरे ऊपर चिल्लाते थे, बच्चों के स्कूल इवेंट के दौरान भी उनका पीछा होता था'.
आगे लीड्स ने एपस्टीन के बारे में लिखा, आप जेफरी के बारे में तमाम बातें सोशल कॉलम में पढ़ रहे हैं, वो एक टैलेंटेड मनी मैनेजर और मेहनती इंसान था.
आपको बताते चलें, अरबपति कारोबारी जेफरी लीड्स ने एपस्टीन की क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल होने से हमेशा इनकार किया है.

2 hours ago
