Last Updated:March 15, 2026, 16:04 IST
Election Commission live Updates: चुनाव आयोग अब से कुछ ही देर में बंगाल, असम, केरल, पुदुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. बंगाल में ममता, असम में हिमंता, केरल में पिनराई विजयन और ...और पढ़ें

मुख्य चुनाव आयुक्त 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल, असम में कब वोट पड़ेंगे, इसका ऐलान बस कुछ ही देर में होने वाला है. इन दो राज्यों के साथ केरल, पुदुचेरी और तमिलनाडु भी चुनाव की डेट सामने आएगी. इलेक्शन कमीशन की प्रेस कांफ्रेंस में पता चलेगा कि बंगाल में चुनाव एक चरणों में होगा या दो या तीन चरणों में. ममता बनर्जी चाहती थीं कि चुनाव कम से कम दो चरणों में कराया जाए, लेकिन बीजेपी और अन्य दल एक चरणों की मांग कर रहे थे.
Elections Dates Live Update: चुनाव तारीखों के ऐलान से ठीक पहले पीएम मोदी की हुंकार, बोले- 'बंगाल कर रहा बीजेपी का समर्थन'
चुनाव डेट लाइव अपडेट: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से चंद मिनट पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर हुंकार भरते हुए बड़ा दावा किया है. पीएम मोदी ने शनिवार को कोलकाता में हुई अपनी विशाल रैली का वीडियो शेयर किया है. वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, कल कोलकाता में हुई उत्साह से भरी रैली की कुछ प्रमुख झलकियां! यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि पश्चिम बंगाल बीजेपी का समर्थन कर रहा है. चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले पीएम मोदी का यह ट्वीट साफ संदेश दे रहा है कि बीजेपी बंगाल में पूरी आक्रामकता और आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है.
Elections Dates Live Update: 5 में से 4 में तो बीजेपी ही आएगी, चुनाव की घोषणा से पहले ये किसने कहा?
चुनाव डेट लाइव अपडेट: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पांच राज्यों के जो चुनाव होने वाले हैं उसमें NDA हर राज्य में मजबूत है, चार राज्यों में हमारी सरकार आएगी ऐसा मुझे विश्वास है. केरल में भी भाजपा की ताकत बढ़ रही है. पांचों राज्यों में NDA सरकार बने इसके लिए हमारा प्रयत्न है. ममता बनर्जी को भाजपा, NDA हरा सकती है, 2022 में भाजपा के सत्ता में आने की संभावना थी लेकिन ममता बनर्जी सहानुभूति के कारण सत्ता में आई… पांच सालों में वहां जो अत्याचार हुए, वहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई, गुंडागर्दी बढ़ गई है इसके लिए ममता दीदी की सरकार जिम्मेदार है. इसलिए अब वहां भाजपा, NDA की सरकार आएगी.
Elections Live Update: अखिलेश यादव का चुनाव आयोग की साख पर निशाना, बोले- 'सुनिश्चित हों निष्पक्ष चुनाव'
चुनाव डेट लाइव अपडेट: मुंबई में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं. कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले अखिलेश ने कहा, चुनाव आयोग पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. चाहे SIR (वोटर लिस्ट) को लेकर भेदभाव का मामला हो या उपचुनावों में सत्ताधारी दल द्वारा वोट लूटे जाने का, आयोग की भूमिका सवालों के घेरे में रही है. उन्होंने कहा,आज जब चुनाव आयोग कई राज्यों में चुनावों की घोषणा करने जा रहा है, तो उन्हें देश को यह भरोसा दिलाना चाहिए कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. अखिलेश ने याद दिलाया कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना उसी की जिम्मेदारी है.
Elections Live Update: अमित शाह के गुवाहाटी जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा क्यों बोले- 'पूरा देश देख रहा'
चुनाव डेट लाइव अपडेट: असम विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुवाहाटी दौरे और वहां उनके कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाते हुए कहा, गृह मंत्री का गुवाहाटी का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे खत्म होता है और चुनाव आयोग ठीक 4 बजे तारीखों की घोषणा करने जा रहा है. चुनाव आयोग और बीजेपी की यह जुगलबंदी पूरा देश देख रहा है.” खेड़ा ने यह भी दावा किया कि ये दोनों चाहे जितनी भी साठगांठ कर लें, असम की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट करने का पक्का मन बना लिया है.
Bengal Elections Live Update: चुनाव की घोषणा से पहले अभिषेक बनर्जी पहुंचे बोरो कचारी मंदिर
चुनाव डेट लाइव अपडेट: चुनाव की घोषणा से महज आधे घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बोरो कचारी (Boro Kachari) मंदिर पहुंचे हैं. वे यहां एक नवनिर्मित वाटर टैंक और दुकानों सहित अन्य जनसुविधाओं का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं. चुनाव आयोग की आसन्न प्रेस कॉन्फ्रेंस और राज्य में चल रही सियासी बयानबाजी (जैसे DA का मुद्दा) के बीच, टीएमसी के शीर्ष नेता का यह दौरा और विकास कार्यों का उद्घाटन जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की एक अहम कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
Bengal Elections Live Update: 'यह सिर्फ चुनावी ड्रामा है', DA ऐलान पर शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
चुनाव डेट लाइव अपडेट: पश्चिम बंगाल में महंगाई भत्ते (DA) के ऐलान पर सियासत गरमा गई है. सीएम ममता बनर्जी की घोषणा पर कड़ा पलटवार करते हुए बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे ‘मजाक’ और ‘चुनावी ड्रामा’ करार दिया है. शुभेंदु ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान से चंद मिनट पहले ही ममता बनर्जी को लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की याद क्यों आई? उन्होंने टीएमसी सरकार पर वर्षों तक खजाना लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह घोषणा महज एक हताश ‘चुनावी हथकंडा’ है. अधिकारी ने दावा किया कि राज्य के पास फंड नहीं है और कर्मचारियों को एक पैसा भी नहीं मिलेगा; ये अधिसूचनाएं सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने के लिए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि बंगाल की जनता सब देख रही है.
Bengal Elections Live Update: चुनावी सुगबुगाहट के बीच सियासी हलचल तेज, BJP और TMC ने शाम को बुलाई मीटिंग
चुनाव डेट लाइव अपडेट: आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आज की शाम रणनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव से जुड़ी तैयारियों, रणनीतियों और आगामी कार्ययोजना पर मंथन के लिए आज शाम एक अहम बैठक करने जा रही है. वहीं, दूसरी ओर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खेमे में भी बड़ी हलचल है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर आज शाम 6 बजे के बाद टीएमसी की एक विशेष बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि दोनों ही प्रमुख दल इन बैठकों में अपनी-अपनी चुनावी बिसात बिछाने और विरोधियों को मात देने की रणनीति पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.
Bengal Elections Live Update: चुनावी ऐलान से पहले सरकारी कर्मचारियों को ममता बनर्जी का बड़ा तोहफा, मार्च से मिलेगा DA एरियर
चुनाव डेट लाइव अपडेट: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी दी है. सीएम ने ट्वीट कर ऐलान किया कि ‘मां-माटी-मानुष’ की सरकार ने अपना वादा पूरा कर दिया है. मार्च 2026 से कर्मचारियों को ROPA 2009 के तहत लंबित महंगाई भत्ते (DA) के एरियर का भुगतान शुरू हो जाएगा. इस अहम फैसले का सीधा लाभ शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ पंचायतों, नगर निकायों और अन्य अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मचारियों को मिलेगा. ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही यह एरियर खातों में भेजा जाएगा.
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
March 15, 2026, 15:40 IST

1 hour ago
