Last Updated:February 12, 2026, 13:54 IST
CTET Answer Key 2026: सीटीईटी परीक्षा दे चुके लाखों उम्मीदवार उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा.

नई दिल्ली (CTET Answer Key 2026). केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार सांसें थामकर ‘आंसर-की’ का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उत्तर कुंजी रिलीज नहीं की है. आमतौर पर सीटीईटी परीक्षा खत्म होने के 15 से 20 दिनों के अंदर प्रोविजनल आंसर-की और ओएमआर शीट जारी की जाती है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के अंतिम हफ्ते तक सीबीएसई सीटीईटी आंसर की 2026 रिलीज कर दी जाएगी.
शिक्षक बनने की रेस में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आंसर-की रिजल्ट का मिनी वर्जन होती है. इसके जरिए अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. साथ ही मुख्य परिणाम आने से पहले आगे की तैयारी (जैसे KVS या NVS) भी प्लान कर सकते हैं. जैसे ही सीटीईटी आंसर-की रिलीज होगी, उसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. जानिए, सीटीईटी आंसर-की आने पर उसे कैसे डाउनलोड करना है और गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का सही तरीका क्या होगा.
CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी कब आएगी?
सीबीएसई की पिछली परीक्षाओं का ट्रेंड देखें तो उत्तर कुंजी परीक्षा के दूसरे या तीसरे हफ्ते में लाइव कर दी जाती है. 2026 की इस परीक्षा के लिए भी पोर्टल पर हलचल शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी के आखिरी दिनों में पेपर 1 और पेपर 2, दोनों की उत्तर कुंजी एक साथ पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जा सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनधिकृत लिंक पर क्लिक करने के बजाय आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाकर रखें.
सीटीईटी आंसर-की कैसे चेक करें?
सीटीईटी आंसर-की 2026 रिलीज होने के बाद उसे नीचे लिखे स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं:
सीटीईटी आंसर की 2026 जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें. ‘’ सेक्शन में ‘CTET Answer Key 2026’ के लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) डालें. आपकी स्क्रीन पर पेपर 1 और पेपर 2 की पीडीएफ और आपकी स्कैन की गई ओएमआर शीट डिसप्ले हो जाएगी.क्या सीटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं?
सीटीईटी 2026 आंसर-की रिलीज होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों को उसे ‘चैलेंज’ करने का मौका देता है. अगर आपको लगता है कि बोर्ड की तरफ से दिया गया कोई उत्तर गलत है तो आप प्रति प्रश्न एक निश्चित शुल्क (संभावित ₹1000) जमा करके अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. अगर आपकी चुनौती सही पाई गई तो सीबीएसई बोर्ड रिवाइज्ड ‘फाइनल आंसर-की’ जारी करेगा और आपका शुल्क भी वापस कर दिया जाएगा. फिर इन्हीं आपत्तियों के आधार पर सीटीईटी रिजल्ट घोषित होगा.
सीटीईटी आंसर-की से मिलान करते समय याद रखें कि सामान्य वर्ग के लिए 90 अंक (60%) और आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के लिए 82 अंक (55%) लाना अनिवार्य है.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
February 12, 2026, 13:54 IST

1 hour ago
