Last Updated:February 05, 2026, 08:38 IST
CTET Admit Card 2026: सीबीएसई सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जा सकते हैं. भारी संख्या में आवेदकों के कारण परीक्षा अब 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी. अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट और नया एग्जाम शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत चेक और डाउनलोड करें.

नई दिल्ली (CTET Admit Card 2026). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड आज यानी 5 फरवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. इस बार रिकॉर्ड तोड़ 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिसके कारण सीबीएसई ने परीक्षा शेड्यूल में बड़ा बदलाव करते हुए इसे अब 2 दिनों- 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित करने का फैसला लिया है.
सीटीईटी परीक्षा देशभर के 140 शहरों में होगी. सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी डिटेल्स की जरूरत होगी. सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद सेवारत शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है. इस बार की परीक्षा शिक्षकों के करियर और प्रमोशन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हो गई है. सीटीईटी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट की टाइमिंग और जरूरी गाइडलाइंस की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी.
CTET 2026: परीक्षा तिथि और नया शेड्यूल
सीबीएसई ने बड़ी संख्या में आवेदनों को देखते हुए CTET परीक्षा अब दो दिनों में कराने का फैसला लिया है. पहले यह परीक्षा केवल 8 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह 7 फरवरी (शनिवार) और 8 फरवरी (रविवार) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
शिफ्ट 1: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.
शिफ्ट 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक.
सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
सीटीईटी 2026 हॉल टिकट नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें. होमपेज पर ‘Download Admit Card for CTET Feb 2026’ लिंक पर क्लिक करें. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें. सिक्योरिटी पिन (Captcha) भरकर सबमिट करें. सीटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.सीटीईटी पासिंग मार्क्स और क्वॉलिफाइंग क्राइटेरिया
CTET परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. क्वॉलिफाई करने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:
सामान्य वर्ग: 60% अंक (150 में से 90 अंक). आरक्षित वर्ग (ओबीसी/एससी/एसटी): 55% अंक (150 में से 82 अंक).सीटीईटी परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है. परीक्षा शुरू होने के समय (सुबह 9:30 और दोपहर 2:30) पर सभी एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी. अपने साथ एडमिट कार्ड की एक स्पष्ट फोटोकॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से ले जाएं.
शिक्षकों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह परीक्षा?
इस साल सीटीईटी में आवेदकों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण प्रमोशन और नौकरी की सुरक्षा हैय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, बिना टीईटी पास किए पढ़ा रहे शिक्षकों को अगले दो वर्षों में यह परीक्षा पास करनी होगी. अगर वे ऐसा नहीं कर पाते तो उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है. यही कारण है कि इस बार अनुभवी शिक्षकों ने भी भारी संख्या में आवेदन किया है.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
February 05, 2026, 08:38 IST

1 hour ago
