CTET 2026: सीटीईटी की फाइनल तैयारी कैसे करें? नोट कर लें ये 5 टिप्स, आराम से स्कोर कर लेंगे 120+ मार्क्स

2 hours ago

Last Updated:February 05, 2026, 13:38 IST

CTET 2026 Preparation Tips: सीटीईटी परीक्षा 07 और 08 फरवरी 2026 को होगी. सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड का लिंक ctet.nic.in पर एक्टिव रहेगा. जानिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की फाइनल तैयारी कैसे करें.

CTET की तैयारी कैसे करें? नोट कर लें ये 5 टिप्स, स्कोर कर लेंगे 120+ मार्क्सZoom

CTET 2026 Preparation Tips: सीटीईटी की फाइनल तैयारी से पहले एक बार सिलेबस जरूर चेक करें

नई दिल्ली (CTET 2026 Preparation Tips). केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को होगा. जैसे-जैसे परीक्षा की घड़ी करीब आ रही है, उम्मीदवारों की घबराहट भी बढ़ रही है. इस बार आवेदकों की संख्या और सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देशों ने सीटीईटी को ज्यादा चैलेंजिंग बना दिया है. सीटीईटी 2026 परीक्षा को अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में लास्ट मोमेंट पर नए टॉपिक्स पढ़ने से दूरी बनानी चाहिए. सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

सीटीईटी में सफलता की कुंजी ‘स्मार्ट वर्क’ में छिपी है. सीटेट के फाइनल दिनों में आपका फोकस मुख्य रूप से परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम, सिलेबस, उसके रिवीजन, मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट पर होना चाहिए. सीटीईटी परीक्षा 2026 में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है. इसलिए सटीकता के साथ-साथ सभी प्रश्नों को हल करने की स्किल विकसित करना जरूरी है. सीटीईटी 2026 परीक्षा में 120+ मार्क्स हासिल करने के लिए जानिए 5 खास टिप्स.

सीटीईटी की फाइनल तैयारी कैसे करें?

इस साल 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा देंगे. ऐसे में कॉम्पिटीशन का लेवल काफी हाई रहेगा. सही स्ट्रैटेजी के साथ आप सीटीईटी परीक्षा में टॉप मार्क्स स्कोर कर सकते हैं:

1. सिलेबस और शॉर्ट नोट्स का रिवीजन

आखिरी समय पर पूरी किताबें पढ़ने की गलती न करें. केवल खुद के बनाए हुए शॉर्ट नोट्स या महत्वपूर्ण फॉर्मूलों पर ध्यान दें. बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) में पियाजे, कोहलबर्ग और वायगोत्स्की के सिद्धांतों को एक बार फिर से देख लें क्योंकि इनसे सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं.

2. मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के पेपर (PYQs)

आखिरी 2 दिनों में कम से कम दो फुल-लेंथ मॉक टेस्ट जरूर दें. इससे आपको न केवल अपनी स्पीड का पता चलेगा, बल्कि यह भी समझ आएगा कि आप 150 मिनट में 150 प्रश्न कैसे मैनेज कर रहे हैं. पिछले कम से कम 5 वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना ‘गेम-चेंजर’ साबित हो सकता है.

3. भाषा और पेडागोजी पर मजबूत पकड़

सीटीईटी में ‘पेडागोजी’ (Pedagogy) का हिस्सा लगभग हर विषय में 15 अंक का होता है. अगर आपकी पेडागोजी पर पकड़ मजबूत है तो आप आसानी से क्वॉलिफाइंग मार्क्स पार कर सकते हैं. प्रश्न को हल करते समय हमेशा ‘बच्चे’ के अप्रोच को प्राथमिकता दें और पॉजिटिव शिक्षण विधियां चुनें.

4. टाइम मैनेजमेंट: परीक्षा हॉल की स्ट्रैटेजी

सीटीईटी परीक्षा हॉल में प्रश्न हल करते समय एक क्रम तय करें. आमतौर पर भाषा और ईवीएस (EVS) को पहले हल करना बेहतर होता है क्योंकि इनमें कम गणना की जरूरत होती है. गणित जैसे विषयों के लिए पर्याप्त समय बचाकर रखें. किसी भी कठिन प्रश्न पर 1 मिनट से ज्यादा समय बर्बाद न करें.

5. सीटीईटी एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज

आखिरी दिन की भागदौड़ से बचने के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ और काले/नीले बॉल पॉइंट पेन पहले ही तैयार कर लें. परीक्षा केंद्र की दूरी और पहुंचने के समय का आकलन भी पहले ही कर लें, जिससे आप समय से 90 मिनट पहले पहुंच सकें.

लास्ट मोमेंट पर स्ट्रेस से याददाश्त प्रभावित हो सकती है. इसलिए पर्याप्त नींद लें (कम से कम 7-8 घंटे) और हल्का भोजन करें. खुद पर विश्वास रखें कि आपने जो पढ़ा है, वह काफी है.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

February 05, 2026, 13:38 IST

homecareer

CTET की तैयारी कैसे करें? नोट कर लें ये 5 टिप्स, स्कोर कर लेंगे 120+ मार्क्स

Read Full Article at Source