Last Updated:February 12, 2026, 08:36 IST
Bharat Bandh Today Live Updates, Bharat Bandh 12 February 2026: भारत बंद का असर सुबह से कहीं-कहीं दिख रहा है. ट्रेड यूनियनों ने साल 2025 में लागू हुए चार नए श्रम कानून के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है. ट...और पढ़ें

भारत बंद का आज व्यापक असर दिख सकता है.
Bharat Bandh Today Live Updates, Bharat Bandh 12 February 2026: आज देशभर में भारत बंद है. आज यानी 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. भारत बंद का असर सुबह से ही कहीं-कहीं दिख रहा है. इस भारत बंद की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग कामकाज और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन पर असर पड़ सकता है. यह भारत तब हो रहा है, जब 10 ट्रेड यूनियनों के जॉइंट फोरम ने केंद्र सरकार की पॉलिसी के विरोध में देश भर में हड़ताल का आह्वान किया है. बताया जा रहा है कि करीब 30 करोड़ वर्कर्स के बंद में शामिल होने की उम्मीद है, जिससे कई सेक्टर्स में कामकाज पर असर पड़ेगा. साल 2025 में लागू हुए चार नए श्रम कानून के विरोध में ट्रेड यूनियन का भारत बंद है. उनका आरोप है कि यह नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं साथ ही कंपनी को कर्मचारियों को निकालने की खुली छूट देते हैं.
First Published :
February 12, 2026, 08:36 IST

1 hour ago
