Last Updated:February 11, 2026, 11:54 IST
Babri Masjid Construction Live Updates: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो गया. इस मस्जिद का निर्माण जनता उन्नयन पार्टी यानी JUP के अध्यक्ष और टीएमसी से निलंबित विधायक ह...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू हो गया है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तेज होती सरगर्मी के बीच बाबरी मस्जिद को लेकर नया संग्राम शुरू हो गया है. यहां मुर्शिदाबाद में आज से बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो गया. इस मस्जिद का निर्माण जनता उन्नयन पार्टी यानी JUP के अध्यक्ष और टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर करवा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 1,200 लोग एक साथ कुरान की तिलावत करेंगे और फिर इसके तुरंत बाद बाबरी मस्जिद के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया अगले दो वर्षों में मस्जिद बनकर पूरी हो जाएगी.
Location :
Murshidabad,West Bengal
First Published :
February 11, 2026, 11:54 IST

1 hour ago
