Last Updated:February 05, 2026, 05:45 IST
Today Weather Live: उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. मौसम विभाग ने 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में ठंड और कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है. घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है. विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है. इस खबर में पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल.

Aaj Ka Mausam Live: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. ठंड ने अचानक अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. सुबह की शुरुआत धुंध की चादर से हो रही है. शाम होते-होते सिहरन बढ़ रही है. पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है. मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं हड्डियों तक असर कर रही हैं. मौसम विभाग ने 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया है. हरियाणा से लेकर बिहार तक मौसम का मिजाज बिगड़ता दिख रहा है. सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो रही है. ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है. लोगों की दिनचर्या पर मौसम का असर साफ दिख रहा है.
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम की सक्रियता से मौसम अस्थिर बना हुआ है. पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है. वहीं मैदानी राज्यों में तापमान गिरने और कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. हवाओं की दिशा बदलने से ठंड का असर और बढ़ेगा. सुबह और रात के समय सड़कों पर निकलना जोखिम भरा हो सकता है. IMD लगातार सतर्क रहने की सलाह दे रहा है. आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप कम होने के बजाय और बढ़ सकता है.
कहां-कहां रहेगा मौसम का असर, हवा की रफ्तार, तापमान और राज्यों का हाल
उत्तर भारत में 5 फरवरी को मौसम साफ रहने के बावजूद कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं. मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा. महाराष्ट्र में तापमान गिरने के संकेत मिल रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक गिर सकती है. उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. पश्चिमी और उत्तरी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. पंजाब और हरियाणा में हल्की धुंध के साथ ठंड का असर बना रहेगा. राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. बिहार में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है.क्या उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी?
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है. इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा. हवाओं की दिशा बदलने से तापमान गिर सकता है. सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी. अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है.
क्या कोहरा यात्रा पर असर डालेगा?
घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है. विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह यात्रा से पहले अपडेट लेने की सलाह दी है. खासकर हाईवे और एयरपोर्ट रूट पर सावधानी जरूरी होगी.
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी कब तक जारी रहेगी?
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 5 से 6 फरवरी तक हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है. दूसरा स्पेल 9 से 10 फरवरी के बीच देखने को मिल सकता है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी.
क्या दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है?
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश की संभावना कम है. लेकिन कोहरा और धुंध का असर बना रहेगा. तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. मौसम में ज्यादा बदलाव अगले कुछ दिनों तक देखने को नहीं मिलेगा.
किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर रहेगा?
हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का असर रहेगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में कोहरा और ठंड लोगों को परेशान कर सकती है. महाराष्ट्र में तापमान गिरने के संकेत मिल रहे हैं. कुल मिलाकर आठ राज्यों में मौसम का असर ज्यादा रहेगा.
IMD का अलर्ट और आगामी पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. पहला 5 से 6 फरवरी और दूसरा 9 से 10 फरवरी के बीच असर दिखाएगा. इन दोनों सिस्टम के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में घने कोहरे का असर बना रहेगा. उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन मध्य भारत और उत्तर प्रदेश में तापमान गिर सकता है.
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें
First Published :
February 05, 2026, 05:45 IST

3 hours ago
