12वीं के बाद साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर कैसे बनें? 80 लाख तक मिलेगी सैलरी

1 hour ago

Last Updated:March 12, 2026, 13:58 IST

Cyber Security Engineer: डिजिटल स्कैम के बढ़ते मामलों के बीच साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है. अगर आप भी डेटा सुरक्षा और एथिकल हैकिंग में रुचि रखते हैं तो यह करियर गाइड आपके लिए है. जानिए टॉप कॉलेज, जरूरी कोर्सेज, क्वॉलिफिकेशन और 2026 में मिलने वाली सैलरी की हर डिटेल.

12वीं के बाद साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर कैसे बनें? 80 लाख तक मिलेगी सैलरीZoom

Cyber Security Engineer: साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर की नौकरी काफी सिक्योर मानी जा रही है

नई दिल्ली (Cyber Security Engineer). डिजिटल युग में डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है. हाल ही में मेडिकल डिवाइस दिग्गज स्ट्राइकर (Stryker) पर हुए साइबर हमले ने सबको चौंका दिया. इसमें कंपनी के ग्लोबल नेटवर्क को निशाना बनाया गया, जिससे लाखों सिस्टम्स का कामकाज प्रभावित हुआ. स्ट्राइकर जैसी कंपनी पर होने वाले हमले से साबित होता है कि डिजिटल दुनिया के किले सुरक्षित नहीं हैं. इन्हें बचाने के लिए कुशल प्रोफेशनल यानी साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर की मांग पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है.

साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर की भूमिका किसी रक्षक से कम नहीं है. आज हर छोटी-बड़ी कंपनी अपने डेटा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को हैकर्स से बचाने के लिए इन एक्सपर्ट्स पर निर्भर है. अगर आप तकनीक के प्रति जुनूनी हैं और साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ने का जज्बा रखते हैं तो यह क्षेत्र न केवल सिक्योर भविष्य, बल्कि शानदार सैलरी और ग्लोबल पहचान भी दिला सकता है. जानिए 12वीं के बाद साइबर सुरक्षा की दुनिया में करियर कैसे बना सकते हैं.

Cyber Security Engineer Job Profile: साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर क्या करते हैं?

साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर का प्राइमरी काम किसी भी संगठन के डिजिटल एसेट्स (डेटा, नेटवर्क, सिस्टम) की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इनका मुख्य काम सिक्योरिटी सिस्टम को डिजाइन करना, फायरवॉल को मजबूत बनाना और नियमित रूप से नेटवर्क की जांच करना है, जिससे किसी भी संभावित खतरे या Malware को सिस्टम में घुसने से पहले ही रोका जा सके. स्ट्राइकर जैसे मामलों में इंजीनियर ही वह पहली दीवार होते हैं, जो डेटा को वाइप आउट होने से बचाते हैं.

Qualification required for Cyber Security Engineering: साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर के लिए योग्यता

साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर बनने के लिए न्यूनतम योग्यता कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित क्षेत्र में बीटेक या बीई की डिग्री है. इसके अलावा, नेटवर्किंग प्रोटोकॉल, क्रिप्टोग्राफी और ऑपरेटिंग सिस्टम (जैसे Linux और Windows) की गहरी समझ होना जरूरी है. कई कंपनियां अब गणित और लॉजिक में मजबूत पकड़ वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं.

Cyber Security Engineer Courses: साइबर सिक्योरिटी इंजीनियरिंग कोर्स लिस्ट

बीटेक या बीई की डिग्री लेने के बाद कुछ खास कोर्सेज आपको साइबर सिक्योरिटी फील्ड का मास्टर बना सकते हैं:

CEH (सर्टिफाइड एथिकल हैकर): हैकिंग के तरीके समझकर सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए. CISSP: सूचना सुरक्षा प्रबंधन के लिए सबसे प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट. CompTIA Security+: शुरुआती स्तर के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड कोर्स. क्लाउड सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट: डेटा को क्लाउड (AWS/Azure) पर सुरक्षित रखने के लिए.

Cyber Security Top Colleges: साइबर सिक्योरिटी कोर्स कहां से करें?

भारत में साइबर सुरक्षा की पढ़ाई के लिए कुछ बेहतरीन संस्थान हैं:

आईआईटी दिल्ली और आईआईटी कानपुर: यहां साइबर सिक्योरिटी में रिसर्च और मास्टर्स के खास प्रोग्राम उपलब्ध हैं. नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU), गांधीनगर: यह पूरी तरह से साइबर फोरेंसिक और सिक्योरिटी पर ही बेस्ड है. IIIT हैदराबाद और बेंगलुरु: यहां के एडवांस्ड सिक्योरिटी कोर्स इंडस्ट्री में बहुत लोकप्रिय हैं. NIT कुरुक्षेत्र: कंप्यूटर एप्लीकेशन और साइबर सुरक्षा में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है.

Cyber Security Engineer Salary: साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर को कितनी सैलरी मिलती है?

साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर काफी डिमांड में हैं. इसी हिसाब से इनकी सैलरी भी अन्य इंजीनियर्स की तुलना में ज्यादा है:

फ्रेशर (एंट्री लेवल): ₹4.5 लाख से ₹8 लाख प्रति वर्ष. मिड-लेवल (5-8 साल): ₹15 लाख से ₹25 लाख प्रति वर्ष. एक्सपर्ट/लीड: ₹35 लाख से ₹80 लाख+ (अनुभव और कंपनी के अनुसार).

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

March 12, 2026, 13:58 IST

Read Full Article at Source