10 दिन में ‘आर्टिकल 370’ ने कमाए 54.44 करोड़:फर्स्ट वीकेंड पर ‘लापता लेडीज’ ने किया 4.12 करोड़ का बिजनेस

1 month ago

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 54 करोड़ 44 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को 7 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया।

इससे पहले दूसरे शुक्रवार को इसने 3 करोड़ 12 लाख और दूसरे शनिवार को 5 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए थे। इस तरह ‘आर्टिकल 370’ ने अपने दूसरे वीकेंड पर 15 करोड़ 62 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

74.65 करोड़ हुआ फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन
‘आर्टिकल 370’ ना सिर्फ इंडिया में बल्कि ग्लोबली भी अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में 74 करोड़ 65 लाख रुपए का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है।

ग्लोबली ‘लापता लेडीज’ ने कमाए 6.36 करोड़
वहीं आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने फर्स्ट वीकेंड पर इंडिया में 4 करोड़ 12 लाख रुपए कमाए। फिल्म ने शुक्रवार को 1.02 करोड़, शनिवार को 1.40 करोड़ और रविवार को 1.70 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

वहीं ग्लोबली इस फिल्म ने 3 दिनों में इसने 6 करोड़ 36 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

फर्स्ट वीकेंड ‘ड्यून-2’ ने कमाए 11.24 करोड़
टिमोथी चालमेट और जेंडाया स्टारर हॉलीवुड फिल्म इंडिया में पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 75 लाख, शनिवार को 3 करोड़ 80 लाख और रविवार को 3 करोड़ 99 लाख रुपए का बिजनेस किया। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने 3 दिनों में 11 करोड़ 24 लाख रुपए कमाए हैं।

TBMAUJ ने किया 134 करोड़ का टोटल कलेक्शन
इससे पहले शाहिद-कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने ग्लोबली 134.63 करोड़ और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 79.43 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया था। यह इस साल की देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

फिल्म ने तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। हालांकि, यह 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा नहीं छू पाई। इस 1 मार्च को देशभर में सभी भाषाओं को मिलकार 41 फिल्में रिलीज हुईं, जिसके बाद इस फिल्म की कमाई पर ब्रेक लग गया।

Read Full Article at Source