कई घरों में लोग तुलसी का पौधा लगाते हैं, लेकिन अक्सर उसमें काले कीड़े लगने से पौधा सूखने लगता है या ठीक से बढ़ नहीं पाता. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है.तुलसी के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए शैंपू और फिटकरी का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए एक रुपये वाला शैंपू एक लीटर पानी में घोलकर स्प्रे बना लें और इसे पौधे की पत्तियों से लेकर जड़ों तक छिड़क दें. अगले दिन पौधे को साफ पानी से धो लें. ऐसा तीन-चार बार करने से काले कीड़े कम होने लगते हैं.इसके अलावा महीने में एक बार फिटकरी का पाउडर एक लीटर पानी में घोलकर पौधे पर स्प्रे करें. इससे तुलसी का पौधा हरा-भरा और घना बना रहता है.
सूख रही है तुलसी? यह छोटा सा उपाय पौधे को बनाएगा हरा-भरा
3 weeks ago
- Homepage
- News in Hindi
- सूख रही है तुलसी? यह छोटा सा उपाय पौधे को बनाएगा हरा-भरा


